{"_id":"60d07adcf667f06e01649221","slug":"two-died-in-road-accident-couple-injured-bike-and-pickup-vehicle-collision-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर में मासूम और किशोरी की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर में मासूम और किशोरी की मौत, दंपती घायल
Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
भदोही जिला निवासी एक शख्स अपनी पत्नी-बेटे और चचेरी साली के साथ जौनपुर से दर्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत।
विस्तार
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना दादर गांव के समीप सोमवार दोपहर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन वर्षीय मासूम और किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक व उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक पर चार लोग सवार थे। सभी जौनपुर स्थित चौकियां धाम से दर्शन-पूजन करके वापस भदोही लौट रहे थे। चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन
भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के संतारापुर निवासी प्रकाश यादव (38) की ससुराल भदोही के ही बभनौटी जंगला गांव में है। उनकी पत्नी ललिता अपने बेटे सत्या(3) के साथ इन दिनों मायके में थी। सोमवार सुबह प्रकाश अपनी ससुराल गए और वहां से पत्नी ललिता, बेटे सत्या और चचेरी साली निशा(16) को बाइक से जौनपुर ले गए थे।
विज्ञापन
चौकियां धाम दर्शन करने के बाद दोपहर ससुराल वापस जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे गंधौना दादर गांव के समीप पहुंचे थे कि भदोही की तरफ से आ रही पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामपुर विजय प्रकाश सिंह ने एंबुलेंस मिलने में देरी होने और घायलों की हालत बिगड़ते देख सभी को पुलिस की ही गाड़ी से सीएचसी रामपुर पहुंचवाया। वहां डॉक्टरों ने सत्या और निशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति-पत्नी की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने कहा कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।