फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two deaths from Corona, eight new patients found

कोरोना से दो मौत, आठ नए मरीज मिले

Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from Corona, eight new patients found
जौनपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हुई। दोनों का उपचार वाराणसी व लखनऊ में चल रहा था। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 88 तक पहुंच गई है। आठ नए मरीज मिलने के बाद कुल पॉजिटिव केस 5953 हो गए हैं। इसमें 5707 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

महराजगंज निवासी अधेड़ (52) का उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मड़ियाहूं निवासी वृद्ध (62) वाराणसी में भर्ती था। उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनका सैंपल लेने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1835 सैंपल के नतीजे आए, जिसमें आठ पॉजिटिव हैं। पहले के 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अभियान के दौरान 2399 नए सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 223871 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 222443 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed