फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two dead, three serious including fruit vendor in road accidents

सड़क हादसों में फल विक्रेता समेत दो की मौत, तीन गंभीर

Tue, 15 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two dead, three serious including fruit vendor in road accidents
हादसों में फल विक्रेता समेत दो की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

- जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर/शाहगंज। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में फल विक्रेता समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है।
बदलापुर क्षेत्र के उदपुर गेल्हवा गांव निवासी शोभनाथ प्रजापति (45) सोमवार को मिरशादपुर गांव में किसी के यहां निमंत्रण में गया था। लौटते समय जौनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से जख्मी शोभनाथ को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की भोर में शोभनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के उदपुर मड़ैया गांव के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से हैदरपुर निवासी अमर बहादुर यादव (42) जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह परिवार वाले थाने पर पह ुंच घटना की जानकारी दी। अमर बहादुर हैदरपुर बाजार में फल की दुकान लगाते थे। शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह असंतुलित होकर टेंपो पलटने से चालक धीरज (19) निवासी ताखा पश्चिम गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी तिराहे के पास सोमवार की शाम असंतुलित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार मनोज कुमार (43) निवासी तौवक्कलपुर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जफराबाद क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव निवासी संजय तिवारी कल्याणपुर बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। वीरभानपुर मोड़ पर एक साइकिल सवार युवती को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर गया। उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई है। उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed