फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two dead including a woman cut off from a train

ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two dead including a woman cut off from a train
डोभी/केराकत। जौनपुर-औड़िहार रेल मार्ग पर डोभी स्टेशन के प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर ट्रेन से गिरने से अधेड़ और मुर्तजाबाद (खड़हर) डगरे के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के चकपांडेपुर गांव निवासी रामाश्रय शर्मा(50) घर से औड़िहार जाने के लिए डोभी स्टेशन पहुंचे।इसी बीच औडिहार से जौनपुर जाने के लिये ट्रेन आकर रुकी लेकिन भूलबस आनन फानन में वह चढ़ गए। जब ट्रेन जौनपुर की ओर आगे बढ़ी तो वह चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिर गए जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद (खड़हर) डगरे के पास शुक्रवार को देर शाम ट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। काफी देर बाद शव की पहचान सुशीला देवी(65) पत्नी बलजोर मौर्य निवासी ग्राम जमाया देवाकलपुर थाना केराकत के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक सुशीला की काफी दिनों से मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed