फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two days before the death of a young man came home from Mumbai

मुंबई से दो दिन पहले घर आए युवक की मौत

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two days before the death of a young man came home from Mumbai
जलालपुर। क्षेत्र के बिंद गांव में दो दिन पहले आटो रिक्शा में सवार होकर घर आए युवक की सोमवार की रात पेट दर्द के बाद मौत हो गई। युवक के परिजनों ने झोलाछाप चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। कोरोना के संदेह के आधार पर परिवार समेत दाह संस्कार में शामिल सभी 15 लोगों को नेहरूनगर में क्वारंटीन कर सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बिंद गांव निवासी दिनेश यादव (37) मुंबई के कांदीवली में रहकर प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करते थे। शनिवार को पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ मुंबई से ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर आए थे। आटो चालक इन लोगों को छोड़कर अपने घर आजमगढ़ चला गया। उनके आने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज सिंह को दी थी। विकास का कहना है कि डॉक्टर ने कहा था कि अगर उन्हें कोई समस्या न हो तो वे होम क्वारंटीन में रहें। लक्षण दिखने पर ही जांच की जाएगी। दिनेश को दो दिन से कब्ज की शिकायत हुई तो एक स्थानीय चिकित्सक से दवा ली। सोमवार की रात पेट में तेज दर्द होने पर परिजन सीएचसी रेहटी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां इंद्रावती देवी ने दवा देने वाले गांव के डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। मंगलवार की सुबह केराकत घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ मनोज सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार, पड़ोसी और रिश्तेदार समेत 15 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। सभी को नेहरूनगर स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed