{"_id":"65bea69dc1005eb2890971ad","slug":"two-criminals-who-shot-businessman-arrested-in-encounter-jaunpur-news-c-193-1-va11001-111660-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: व्यापारी को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: व्यापारी को गोली मारने वाले दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज । सपरतहां थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायी को गोली मारकर फरार हुए तीन बदमाशों संग शनिवार को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए, उनके पैर में गोली लगी है जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। व्यवसायी को गोली मारने के बाद दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बदमाशों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है। तीसरे की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम पट्टीनरेंद्रपुर स्थित एक हार्डवेयर व्यवसायी लाल बहादुर सोनी (58) को उनके दुकान के पास ही बदमाशों ने गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। लाल बहादुर के पुत्र विकास सोनी ने मनीष तिवारी उर्फ छोटू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से शुक्रवार को आरोपी मनीष तिवारी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया था। शनिवार को खुटहन चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की उक्त घटना में फरार चल रहे तीन इनामी अपराधी एक बाइक से पट्टीनरेंद्रपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर खेतासराय थाना व खुटहन थाना प्रभारी ने अपराधियों का पीछा किया तो तीनों सरपतहां की तरफ बाइक से भागने लगे। सरपतहां पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पट्टीनरेंद्रपुर रोड पर अपराधियों को पकड़ने के लिए सरपतहां पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस का देखते ही अपराधियों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों नीचे गिर गए। इस दौरान एक अपराधी मौका देख कर फरार हो गया। पुलिस को पास आता देख अपराधियों ने फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों ओर से हुई क्राॅस फायरिंग में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दलहनपुर गांव निवासी अंकित सोनकर को पैर में एक गोली गली। वहीं सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी साहिल तिवारी को पैर में दो गोलियां लगीं। पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अजीत सिंह चौहान ने बताया की पकड़े गए दोनों अपराधी पर 25-25 हजार के इनामी हैं। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। तीसरे फरार अपराधी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।