{"_id":"671c0bc7a0d1a6ffad07ffe4","slug":"two-communities-clash-over-showing-obscene-video-of-a-girl-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-124082-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बच्ची काे अश्लील वीडियो दिखाने पर दो समुदाय भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बच्ची काे अश्लील वीडियो दिखाने पर दो समुदाय भिड़े
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने पर बृहस्पतिवार की रात दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना और कार्रवाई का निर्देश दिया। इसका परिणाम रहा कि पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मड़ियाहूं कोतवाली के रखवा बेलवा बाजार में पिंटू चौरसिया ने एक बच्ची को मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाया। इस बात की सूचना बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। यह जानकर परिजन गुस्सा हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर मारपीट की। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में एक पक्ष से अफरोज, शकील, शेराज और दूसरे पक्ष से सुनील चौरसिया, सुशील चौरसिया उर्फ पिंटू, प्रदीप चौरसिया घायल हो गए। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शेराज को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से पिंटू चौरसिया ने अफरोज, शकील और शेराज पर आरोप लगाया कि इनके पिता जमील पर चाय-पान का बकाया है। वही पैसे मांगने को लेकर इन लोगाें ने मारपीट की। देर रात घटना की सूचना एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा को मिली तो उन्होंने घटनास्थल का पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की।
मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि एक बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।