फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cattle smugglers arrested, six cattle recovered from DCM

Jaunpur News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार, डीसीएम से छह मवेशी बरामद

Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested, six cattle recovered from DCM
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात पुलिस ने एक डीसीएम में छह संरक्षित पशुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक असलहा व डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। इस दौरान एक तस्कर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस पशु तस्करों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस की टीम के साथ विहिप के गो सेवा प्रमुख पवन मिश्र, सिरकोनी ब्लॉक के गो सेवा प्रमुख रतन सिंह परमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इसी समय एक डीसीएम आई। पुलिस को देखकर चालक हड़बड़ी में डीसीएम बंद कर उतरने लगा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसमें सवार अयोध्या के पूराकलंदर निवासी अवनीश यादव, दौलतपुर दरोगा का पूरा निवासी आदर्श यादव को दबोच लिया। डीसीएम में छह संरक्षित पशु मिले। तस्करों ने बताया कि संरक्षित पशु अयोध्या से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो अवनीश यादव के पास एक तमंचा बरामद हुआ। आदर्श के पास से एक झोले में डेढ़ किलो गाजा भी बरामद हुआ। पशुओं के लिए गो सेवकों ने चारा-पानी की व्यवस्था की। उसके बाद पुलिस दोनों तस्करों को थाने ले गई। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इन तस्करों पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। शनिवार की रात इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed