फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two boys died due to drowning in the pond while playing

जौनपुर दर्दनाक हादसा: खेलते समय तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, दोनों मां-बाप के थे इकलौती संतान

Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 12:48 AM IST
सार

बच्चों को तलाशने के लिए कई लोग तालाब में कूद गए और जाल भी फेंका गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two boys died due to drowning in the pond while playing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है। निजामुद्दीनपुर निवासी स्वर्गीय अखिलेश सिंह का बेटा अंशु सिंह (8) और प्रदीप सिंह का बेटा रुद्र सिंह (6) शनिवार को दिन में 11:30 बजे गांव के तीन और बच्चों के साथ खेलने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


बच्चे खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंच गए। इसी दौरान संभवत: 12 बजे दोनों बच्चे पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गए। जबकि अन्य बच्चे दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए। घटना के लगभग आधे घंटे के बाद जब घर वालों ने दोनों बच्चों को खोजना शुरू किया तो साथ गए अन्य बच्चों ने बताया कि तालाब तक दोनों साथ में थे।
विज्ञापन


परिजनों को शक हुआ तो लोग तालाब की ओर दौड़ पड़े। बच्चों को तलाशने के लिए कई लोग तालाब में कूद गए और जाल भी फेंका गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अंशु सिंह के माता-पिता दोनों पहले ही खत्म हो गए हो गए थे, जबकि रुद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं। दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।
 

होली खेलने के बाद नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत

जौनपुर में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए गए दो युवकों की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई।  बालवरगंज निवासी आनंद गुप्ता (28) दोपहर बाद दोस्तों के साथ हिम्मत नगर स्थित कारूबीर घाट पर नहाने के लिए गया था। कुछ देर तक वह पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
 

इसके बाद ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शाम को उसका शव निकलवाया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और छिटपुट कार्य करके घर का खर्चा चलाता था। उधर, बरईपार  मछलीशहर कोतवाली के सकरा गांव निवासी व अधिवक्ता चंद्रप्रकाश पांडेय का बेटा प्रशांत (18) शुक्रवार को गांव के लड़कों के साथ नदी में नहाने गया था।
 

गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।  45 मिनट के प्रयास के बाद लोगों ने प्रशांत को खोज निकाला। इसके बाद उसे लेकर मछलीशहर स्थित  एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत  दो बहनों में इकलौता था। वहीं, घटना की जानकारी होने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने फेसबुक पेज पर घटना को लेकर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed