{"_id":"662176785d26d349fe02122b","slug":"two-bookies-arrested-for-betting-in-ipl-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-114983-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आइपीएल में सट्टेबाजी करने वाले दो सट्टेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आइपीएल में सट्टेबाजी करने वाले दो सट्टेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा का खेल संचालित करने वाले दो सट्टेबाजों को बक्शा पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम प्राथमिक विद्यालय गजाधरगंज नौपेड़वा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक स्कार्पियो, दो मोबाइल व पांच हजार नकदी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस आईपीएल मैच के सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह हमराहियों के साथ नौपेड़वा बाजार में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय गजाधरगंज नौपेड़वा में पहुंचकर आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो सट्टेबाजों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन सट्टेबाजी से कमाई करते हैं। पकड़ा गया एक सट्टेबाज शैलेंद्र सिंह उर्फ मोनू (31) निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज आजमगढ़ व शनि यादव(25) निवासी ग्राम गोरियापुर थाना बक्शा जौनपुर का निवासी है। इनके कब्जे से वाहन, मोबाइल सहित नकदी बरामदगी के आधार पर पुलिस ने बक्शा थाने में धोखाधड़ी, जुआ अधिनियम, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज विधिक कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजेश यादव, अटल विहारी मिश्रा, हेड कांस्टेबल माधव सिंह, अखिलेश सिंह, उमेशचंद्र यादव रहे।
जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को बक्शा पुलिस ने दो सट्टेबाजों को धर दबोचा है। इनके कब्जे से एक वाहन, दो मोबाइल और नकदी बरामद किया गया। आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया गया है। -परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर।