{"_id":"61365d518ebc3e5acc329b6d","slug":"two-bike-riders-killed-in-road-accidents-jaunpur-news-vns6101226123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
जिले में सोमवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि लेखपाल समेत दो लोग घायल हो गए। सिकरारा: लाला बाजार निवासी धीरज जायसवाल उर्फ राजा (23) और इसी बाजार निवासी रामकरन गुप्ता बाइक पर सवार होकर फतेहगंज बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे। वे गुदरीगंज के समीप मसीदा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही कार से टकरा गई। बाइक चला रहे धीरज और पीछे बैठे रामकरन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार चालक कार समेत फरार हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। रामकरन को अस्पताल में भर्ती करया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ियाहूं: बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव (42) बाइक से अपने ननिहाल मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव जा रहे थे। वह दोपहर डेढ़ बजे मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर चक रबिया गांव के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रही एंबुलेंस को ओवरटेक करते समय वह एंबुलेंस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के भाई राजेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बदलापुर: महराजगंज में तैनात लेखपाल ऋषभ वर्मा (35) सुबह बाइक से बदलापुर तहसील आ रहे थे। वह पूरागंभीर शाह के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही तहसील के कई लेखपाल अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बदलापुर: महराजगंज में तैनात लेखपाल ऋषभ वर्मा (35) सुबह बाइक से बदलापुर तहसील आ रहे थे। वह पूरागंभीर शाह के पास पहुंचे थे तभी बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही तहसील के कई लेखपाल अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन