फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two bike collides face to face in middle-aged

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत

Wed, 13 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two bike collides face to face in middle-aged
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के तरहठी सुभाष नगर के पास मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे के करीब दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तरहठी हेमापुर निवासी फूलचंद्र यादव (50) रात में तरहटी गांव की ओर बाइक से घर लौट रहे थे। जबकि तरहठी छबीलेपुर निवासी रमेश कुमार पटेल (35) मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहे थे। रात में करीब साढ़े 11 बजे वे सुभाषनगर के पास पहुंचे थे तभी दोनों बाइक सवार में आमने सामने टक्कर हो गई। फूलचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रमेश कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां रमेश पटेल की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में मृत फूलचंद्र यादव के घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। रात में ही परिवार और आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed