फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested with five stolen bikes

किराएदार से रहें सजग, हो जाएगा घर साफ

Wed, 19 Feb 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with five stolen bikes
जौनपुर। खुटहन कस्बे में शाहगंज मार्ग स्थित एक मकान में पत्नी के साथ किरायेदार बनकर रह रहा युवक मौका लगते ही गृह स्वामी की आलमारी और बक्सा तोड़ कर उसमें रखा डेढ़ लाख नकदी व साढ़े चार लाख के गहने लेकर फरार हो गया। जिले में विभिन्न इलाकों में दस घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया।
विज्ञापन

कैराडीह गांव निवासी संजय यादव का खुटहन बाजार में शाहगंज मार्ग पर मकान है। उन्होंने मकान के चार कमरों को किराये पर दे रखा है। तीन माह पूर्व बक्सा थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव निवासी अशोक गुप्ता पत्नी के साथ एक कमरे में किराए पर रहने लगा। वह फेरी लगाकर सब्जी मसाला बेचता था। मकान मालिक का उसने विश्वास जीत लिया। सोमवार की रात को ताला तोड़कर घर में घुसा और डेढ़ लाख नकदी सहित छह लाख का गहना पार कर फरार हो गया। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है।
विज्ञापन

रामपुर थानाक्षेत्र के फजुलहां गांव निवासी सत्यनारायण मौर्य के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व नगदी समेत 50 हजार का माल पार कर दिया। मुन्ना मौर्या के मकान का ताला तोड़कर बीस हजार रुपए के जेवर व दस हजार नगदी उठा ले गए। महेंद्र यादव के कमरे का ताला तोड़कर कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी श्यामलाल राम और जगदीश दोनों का घर अगल बगल है। चोर श्यामलाल के घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुस गए कमरे में रखा दो बॉक्स और एक बैग उठा ले गए। उसमें एक लाख के जेवर और पंद्रह हजार नगदी थी। बगल के जगदीश के घर में पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात पार कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव में राधेश्याम चैरसिया,रामसिंगार उपाध्याय व मनोज चैरसिया के घर से गहने और नकदी की चोरी हुई।

सड़क किनारे खड़ी ट्रक से 45 पेटी घी चोरी
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक से 45 पेटी देशी घी चोरी हो गया। ट्रक मालिक ने मंगलवार को घटना की तहरीर दी है। प्रयागराज के सोहबतिया बाग निवासी ट्रक मालिक राजेंद्र कुमार का कहना है कि प्रयागराज के ही डाडी गांव निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार पांडेय देशी घी लादकर सोमवार शाम गाजीपुर और बलिया के लिए निकला था। रात में नींद आने पर चालक ने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर मिर्जापुर गांव के पास स्थित ढाबा पर ट्रक खड़ी कर दी और केबिन बंद कर सो गया। सुबह उठा तो ट्रक के पीछे लदे 45 पेटी अनिक कंपनी का देशी घी गायब था। कोतवाल पंकज पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed