फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two arrested for demanding five thousand rupees to put on duty in a new bus instead of a worn out one

Jaunpur News: खटारा की जगह नई बस में ड्यूटी लगाने के लिए मांगे पांच हजार रुपये, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for demanding five thousand rupees to put on duty in a new bus instead of a worn out one
जौनपुर। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को रोडवेज परिसर में घूस लेते रोडवेज लिपिक व कंडक्टर को धर दबोचा। लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को एंटी करप्शन टीम अपने साथ वाराणसी ले गई। चालक के खटारा बस बदलने की मांग पर घूस की मांग की गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इससे रोडवेज के चालक व परिचालकों में सनसनी मची है।
विज्ञापन

नौपेड़वा के सदरूद्दीनपुर निवासी झुल्लुर राम रोडवेज में बस चालक है। उसने एंटी करप्शन वाराणसी को सूचना दी कि वह कानपुर रूट पर खटारा रोडवेज बस चलाता है। इसको बदलने की वह अधिकारियों से मांग कर रहा था कि उसकी ड्यूटी नई बस में लगा दी जाए। इसके एवज में रोडवेज के कंडक्टर रजनीश कुमार निवासी चपरतला मेजा प्रयागराज व लिपिक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव निवासी धेमा बदलापुर जौनपुर ने पांच हजार घूस की मांग की। कहा कि उसका ट्रांसफर नई बस में करा देंगे। लिपिक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सुबह पांच से दो बजे तक रोडवेज परिसर में ड्यूटी की। इसके बाद कमरे पर कपड़ा बदलकर पुन: रोडवेज परिसर पहुंचा। साथ ही कंडक्टर रजनीश कुमार भी पहुंच गया। सुबह 11 बजे रोडवेज परिसर में एंटी करप्शन की टीम निरीक्षक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में भ्रमण कर रही थी। करीब साढ़े तीन बजे झुल्लुर उनको 5 हजार रुपये देने लगा तभी उनको एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा। इसके बाद लाइन बाजार थाना ले गई, जहां मुकदमा दर्ज कराने के बाद दोनों को अपने साथ वाराणसी ले गई। लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि मामले में एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने मुकदमा दर्ज किया है। पांच हजार रुपये घूस लेते कंडक्टर व लिपिक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed