फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused trying to overturn a train by placing a drum on the track were arrested and sent to jail

Jaunpur News: पटरी पर ड्रम रख कर ट्रेन पलटने का प्रयास कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गए जेल

Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused trying to overturn a train by placing a drum on the track were arrested and sent to jail
बक्शा। थाना क्षेत्र के औंका गांव के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरपीएफ की संयुक्त टीम के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना स्थल से 300 मीटर दूर स्थित एक घर से चोरी का ड्रम भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार घटना वाराणसी- लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेलखंड पर सराय हरखू व श्रीकृष्णा नगर स्टेशनों के बीच की है। बुधवार की देर शाम 9.45 बजे के करीब गुजर रही ट्रेन की चपेट में पटरी पर रखा ड्रम आ गया। इसकी आहट लगने पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान जब जांच की गई तो ट्रेन से 40 मीटर की दूरी पर ड्रम पचका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच में घटनास्थल से 300 मीटर दूर एक घर में चोरी का ड्रम पाया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में गांव के ही अफजल अहमद उर्फ सोनू और अफजल अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी उन दोनों के घर से सुबह सोने के दौरान की गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed