{"_id":"684f0d603d5520a8ea0aec21","slug":"two-accused-of-triple-murder-arrested-main-accused-still-absconding-jaunpur-news-c-193-1-va11001-135939-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर
विज्ञापन
जफराबाद। नेवादा अंडरपास के पास 25 मई को हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी गोलू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने बताया कि अरविंद कुमार नागर उर्फ गोलू पर 25 हजार का इनाम घोषित है। जल्द ही इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार किया जाएगा। दोनों आरोपियों ने गोलू के साथ मिलकर लालजी की हत्या की थी। सीओ सिटी दिनेश सिंह ने जफराबाद थाने में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही दो आरोपियों पलटू राम और उसके दामाद नागमणी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से इस मामले में वांछित मुख्य आरोपी गोलू व कुछ अज्ञात की पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार को सूचना मिली कि दो आरोपी प्रिंस निषाद निवासी टिसौरी थाना केराकत और सौरभ बिंद निवासी बुमकहां थाना सरपतहां महरूपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को सूचना देकर तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया। गोलू के कहने पर दोनों आरोपी 25 मई की शाम पांच से छह बजे के बीच नेवादा अंडरपास के पास स्थित लालजी के कारखाने में पहुंचे थे। बाद में गोलू भी पहुंच गया। उसने कमरे में बैठे लालजी पर हथौड़े से वार कर दिया। पिता पर हमला देखकर गुड्डू कमरे की तरफ जाने लगा तो तीनों ने उस पर भी हथौड़े से वार कर दिया। वह जमीन पर गिर गया तो उसे खींचकर लालजी के पास ले जाकर लेटा दिया। इसी दौरान खराद मशीन पर काम कर रहा लालजी का छोटा पुत्र यादबीर आ गया। उसको भी हथौड़े से मारा। इसके बाद तीनों को कमरे में एक साथ लिटा दिया और फिर तीनों को हथौड़े से मारा। सीओ सिटी ने बताया पूछताछ में सामने आया कि हत्याकांड का मुख्य कारण जमीन का विवाद तथा पलटू की लड़की को भगाना था। घटना स्थल पर मिला चौथा मोबाइल पुराने मॉडल का है और बंद है। नंबर चालू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल से गायब डीवीआर की जानकारी गोलू के मिलने पर ही मिलेगी। गोलू पर 25 हजार का इनाम पहले से घोषित है। जल्द ही उसे बढ़ा कर 50 हजार किया जाएगा।
ये है तिहरा हत्याकांड-जफराबाद थाना क्षेत्र में स्थित मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी तथा उसके दो पुत्रों गुड्डू तथा यादवीर की 25 मई के शाम पांच से छह बजे के बीच नेवादा अंडरपास के समीप स्थित कारखाने में लोहे के सरिया और हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने 27 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही पुलिस अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी।
विज्ञापन
ये है तिहरा हत्याकांड-जफराबाद थाना क्षेत्र में स्थित मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी तथा उसके दो पुत्रों गुड्डू तथा यादवीर की 25 मई के शाम पांच से छह बजे के बीच नेवादा अंडरपास के समीप स्थित कारखाने में लोहे के सरिया और हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने 27 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही पुलिस अन्य बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी।
विज्ञापन