फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused of robbery arrested, pistol and cartridges recovered

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery arrested, pistol and cartridges recovered
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर तिराहे के पास से शुक्रवार की सुबह पुलिस और सर्विलांस टीम ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, नकदी, बाइक बरामद हुई। दोनों पर कई लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार राय व सर्विलांस की टीम को सूचना मिली कि लूट के आरोपी थाना क्षेत्र में ही हैं। उसी आधार पर सुबह करीब सवा पांच बजे सिद्दीकपुर तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सुंदरम सोनकर उर्फ पंडित सोनकर निवासी बेहडा थाना केराकत जौनपुर व अजय सोनकर उर्फ चिथरु पुत्र भारत सोनकर निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया। सुंदरम सोनकर के पास से एक तमंचा 32 बोर दो कारतूस व लूट के 9250 रुपये व दूसरे आरोपी अजय सोनकर उर्फ चिथरू के पास से एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस, लूट के 4670 रुपये, एक मोटर बाइक, एक बैग जिसमें समूह के कागजात बरामद किये गए। आरोपियों ने दो अगस्त को सिद्दीकपुर संस्कार भवन के पास से लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed