फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused arrested in encounter, two pistols recovered

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचा बरामद

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in encounter, two pistols recovered
केकराही थाना क्षेत्र के बेलाव पुल घाट के पास बुधवार की रात में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में वांछित दो आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात में केराकत पुलिस बेलाव पुल घाट के पास जांच कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि 17 अगस्त को ग्राम बलईपुर मे शिवांशु पाल को गोली मारने वाले की घटना से जुड़े आरोपी गुलाब पाल अपने अन्य साथियों गणेश चौबे, निखिल पाल, अंकुर यादव, सुरेश यादव के साथ बेलाव नदी पुल के पास स्थित मंदिर के पास है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने फायर कर दिया। उसके बाद पुलिस ने अपने को सुरक्षित करते हुए निखिल पाल निवासी पसेवा थाना केराकत, गणेश पंडित उर्फ गणेश चौबे निवासी पसेवा थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान निखिल पाल के पास से एक तमंचा 315 बोर एक कारतूस के साथ व गणेश चौबे के पास से भी एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। मौके से दो खोखा कारतूस भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर विनीत मोहन पाठक व शेषकुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed