{"_id":"658810c053c07f0c78095079","slug":"truck-turns-into-ball-of-fire-due-to-electrocution-in-jaunpur-driver-burnt-alive-painful-death-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जौनपुर में तार का करंट उतरने से ट्रक बना 'आग का गोला', जिंदा जला चालक; दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जौनपुर में तार का करंट उतरने से ट्रक बना 'आग का गोला', जिंदा जला चालक; दर्दनाक मौत
Sun, 24 Dec 2023 04:47 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:47 PM IST
सार
वाराणसी के फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को सुबह वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था। कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई।
विज्ञापन
जौनपुर में तार का करंट उतरने से ट्रक बना 'आग का गोला'
- फोटो : संवाद
विस्तार
जौनपुर में सुजानगंज क्षेत्र के कुरांवा गांव में रविवार की सुबह विद्युत एचटी तार की चपेट में आने से डीसीएम आग का गोला बन गई। इसमें चालक की बुरी तरह से जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी के फूलपुर निवासी ट्रक चालक कलाम मुर्गी शाला में चारा पहुंचाने का काम करता था। रविवार को सुबह वह जगह-जगह चारा पहुंचाकर वापस आ रहा था।
यह भी पढ़ें- UP Crime: दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा, 2016 में किशोरी को ले गया था खींचकर और फिर...
विज्ञापन
कुरांवा गांव में जैसे ही वह पहुंचा बिजली का तार नीचे था, जिससे डीसीएम में कहीं स्पर्श कर लिया जिससे बिजली पूरे ट्रक में उतर गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जितने में चालक कुछ समझ पाता उतने में आग विकराल रूप धारण कर ली। जब तक लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर जल चुका था। उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के बचे हुए शव को निकालकर थाने वापस लाई। थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन