फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck collided with refined oil laden DCM, loss of one lakh

रिफाइंड तेल लदे डीसीएम से टकराया ट्रक, एक लाख की क्षति

Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with refined oil laden DCM, loss of one lakh
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के पवांरा बाजार के पास शुक्रवार को सुबह सड़क किनारे खड़े रिफाइंड तेल लदे डीसीएम से तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। डीसीएम खाई में चला गया और उसमें लदी रिफाइंड तेल और सरसों तेल की शीशियां सड़क पर बिखर गई। चालक खलासी बाल बाल बच गए। डीसीएम में लदा करीब एक लाख का माल नष्ट हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और डीसीएम दोनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डीसीएम चालक शैलेन्द्र सिंह निवासी गुजैनी थाना गोविन्दनगर कानपुर और खलासी राहुल डीसीएम में रिफाइंड और सरसों का तेल लादकर मड़ियाहूं जा रहे थे। सुबह पवारा बाजार में गाड़ी रोेककर चालक फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम खाई में चला गया और उसमें लदा सारा माल सड़क पर बिखर गया। शीशियां टूट गई जिससे अधिकाशं तेल सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और खलासी फरार हो गए जबकि डीसीएम में सवार चालक और खलासी दोनों बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed