{"_id":"601a3a818ebc3e6fd71acb9b","slug":"truck-and-dumper-collision-truck-driver-died-in-pratapgarh-jaunpur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़-जौनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और डंपर की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़-जौनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और डंपर की भिड़ंत में एक की मौत
Wed, 03 Feb 2021 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर में प्रतापगढ़ से जौनपुर मार्ग पर पवांरा बाजार के पास बुधवार की सुबह ट्रक और डंपर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे में डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सीएचसी सतहरिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के बोड़ियापुर गांव निवासी मुलायम सिंह यादव(36) ट्रक चालक था। वह ट्रक पर सीमेंट लेकर जौनपुर की तरफ जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे पवांरा बाजार के बाद विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लदे डंपर से ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी सतहरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक मुलायम सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डंपर चालक मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के नकिया गांव निवासी रामशरण(50) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष सेतांशु शेखर पंकज ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।