फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Truck and Bolero stuck on rail line, created a stir

रेल लाइन पर फंसा ट्रक और बोलेरो, मचा हड़कंप

Tue, 17 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Truck and Bolero stuck on rail line, created a stir
रेल लाइन पवाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड स्थित लखनीपुर रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां रेल लाइन क्रास करने में ट्रक और बोलेरो फंस गई। हालांकि ट्रेन आने के कुछ ही मिनट पहले लोगों ने दोनों गाड़ियों को निकालकर रेल लाइन खाली कराया।
विज्ञापन

लखनीपुर रेलवे क्रासिंग पर शाम को गेट बंद था। गाड़ी जाने के बाद जैसे ही गेट खुला, उस दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक और बोलेरो गेट क्रास करने लगे। इसी बीच दोनों रेल लाइन पर फंस गए। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इसी दौरान किसी ट्रेन के आने की सूचना हुई। इसके बाद बोलेरो सवार गाड़ी से निकलकर भाग खड़े हुए। इससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आस-पास और गेटमैन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन आने के कुछ मिनट पहले दोनों वाहनों को ट्रैक से बाहर निकालकर बड़ी दुर्घटना से बचा लिया। उधर, रेल लाइन पर वाहन फंस जाने से काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed