{"_id":"691381f3b917a8c4200af90e","slug":"troubled-by-threats-on-instagram-woman-files-case-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-144188-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर धमकियों से परेशान महिला ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इंस्टाग्राम पर धमकियों से परेशान महिला ने दर्ज कराया केस
Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने गोरखपुर के एक व्यक्ति पर इंस्टाग्राम और मोबाइल फोन पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि गोरखपुर निवासी गंगा शंकर चौहान इंस्टाग्राम से प्रतिदिन अश्लील और अपमानजनक संदेश भेज रहा है जिससे वह परेशान हैं। वह मोबाइल पर धमकियां देता है और अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है। मानसिक उत्पीड़न के कारण उनके ससुर उनसे नाराज हो गए हैं और घर में रहने से मना कर रहे हैं। इससे उनका पारिवारिक जीवन संकट में है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को परेशान और अश्लील वीडियो क्लिप भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।