फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Troubled by the dirty activities of the teacher, the girl students appealed to the VC

Jaunpur News: शिक्षक की गंदी हरकतों से परेशान दो और छात्राओं ने लगाई वीसी से लगाई गुहार

Fri, 04 Oct 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the dirty activities of the teacher, the girl students appealed to the VC
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान के संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर उपाध्याय के खिलाफ बृहस्पतिवार दो और छात्राओं ने कुलपति से मिलकर मानसिक प्रताड़ना और अश्लील हरकत के गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह से को अपनी पीड़ा सुनाई और उनको शिकायती पत्र भी दिया। बीएससी (ऑनर्स) पर्यावरण विज्ञान द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कुलपति से इस मामले की जांच की गुहार लगाई है। शिकायत मिलने के बाद वीसी ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इससे पहले भी एक छात्रा उन पर इसी तरह के आरोप लगा चुकी है और वह इस मामलेे में जांच का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुलपति से मिलने पहुंची बीएससी (ऑनर्स) एनवायरनमेंटल साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शिक्षक ने उसे कई बार आपत्तिजनक वीडियो कॉल और अश्लील चैटिंग की। छात्रा ने कुलपति को बताया कि वह रात 11:57 बजे के बाद फोन पर उससे बातें करते थे। छात्रा का कहना था कि विभाग सुबह 10 बजे खुलता है, लेकिन शिक्षक उसे सुबह आठ बजे आने के लिए दबाव बनाते थे।
विज्ञापन




इसी तरह बीएससी तृतीय वर्ष की भी एक छात्रा ने भी इस शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया और कुलपति से शिकायत की। उसका कहना है कि शिक्षक उससे कहते थे कि तुम मेरे सानिध्य में रहोगी तो गोल्ड मेडल दिलवा दूंगा। जब उनकी बात नहीं मानी, तब वह मानसिक रूप से परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो छात्राओं ने मुझसे मुलाकात कर शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। उनके शिकायती पत्रों को ग्रीवांस सेल को दे दिया गया है। शुक्रवार को दोनों छात्राओं को साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। दोनों का बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी शिक्षक का बयान लिया जाएगा। अंतिम निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा। प्रो. वंदना सिंह, कुलपति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed