फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Triple murder in jaunpur FIR against three people blows made with hammer and iron rod

तिहरा हत्याकांड: तीन किलो के हथौड़े और राॅड से कूच डाला शरीर, जौनपुर में तीन लोगों पर FIR; आठ टीमें गठित

Mon, 26 May 2025 05:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 May 2025 05:25 PM IST
सार

जाैनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में बाप और दोनों बेटे जहां काम कर रहे थे, उस वर्कशाॅप के बाहर भी खून बिखरा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Triple murder in jaunpur FIR against three people blows made with hammer and iron rod
घटना के बाद घर पर गमगीन परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र में हुए तीन लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो सीओ सहित आठ टीमें गठित कर दी गई हैं। एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने घटनास्थल पर सभी भौतिक स्थिति का मुआयना किया। इसके साथ ही टीम को निर्देशित किया है कि आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्त में होने चाहिए। 

हत्या की भयावहता इसी से लगाई जा सकती है कि हत्यारों ने बाप और दोनों बेटों को पहले वर्कशाॅप के बाहर राॅड से हमला किया। खून से लथपथ होकर जब तीनों बेहोश हो गए तो हत्यारे घसीट कर अंदर ले गए। खून के निशान वर्कशाॅप के बाहर मिले। पुलिस ने माैके से राॅड और हथाैड़े (तीन किलो) को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहले बाहर मारा, फिर घसीटकर अंदर ले गए हत्यारे, बाप-बेटों की सांस रुकने तक होते रहे हमले

पुलिस के अनुसार, हत्यारे इतने शातिर थे कि हत्या को अंजाम देने के बाद वे सीसीटीवी डीवीआर को चाबी से खोलकर अपने साथ लेते गए। तीनों की लाश को इतनी बुरी तरह कूच दिया था कि शवों की पहचान तक नहीं हो पा रही थी। तीनों के शरीर पर जख्म के करीब 25 निशान मिले हैं।

परिजनों में मचा कोहराम

Triple murder in jaunpur FIR against three people blows made with hammer and iron rod
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे राॅड और सरिया से पहले उन लोगों के सिर पर मारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को माैके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाईपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed