फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trilochan Mahadev: Devotees Overcome with Emotion During Special Ash-Flower Bed Aarti

त्रिलोचन महादेव : विशेष भस्म-पुष्प शयन आरती में भावविभोर हुए भक्त

Wed, 05 Aug 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trilochan Mahadev: Devotees Overcome with Emotion During Special Ash-Flower Bed Aarti
जलालपुर के त्रिलोचन महादेव बाबा की श्रावण के पहले सोमवार की शयन आरती करते हुए पुजारी।- मंदिर प् - फोटो : सांकेतिक
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर रात में महादेव की भव्य विशेष शयन आरती हुई। भष्म-पुष्पों के अलौकिक शृंगार से बाबा का दिव्य दरबार सजाया गया था। आरती के दौरान दीपों से मंदिर परिसर को सजाया गया था। आरती के दौरान परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मुख्य यजमान आनंद उपाध्याय, अनु उपाध्याय, सूर्यमणि पांडेय, एसपी पांडेय और रिंका पांडेय ने विधि-विधान से शयन आरती कराई। आरती से पहले मुख्य पुजारियों ने भगवान शिव का गंगाजल, दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद बाबा का शृंगार किया गया। रात 10 बजे डमरू, शंख, घंटे और घड़ियालों की गूंज के बीच शयन आरती शुरू हुई। मंदिर प्रबंधक मुरली गिरी और सोनू गिरी ने पुष्पवर्षा करके दीप प्रज्ज्वलित किया। बाबा का शृंगार प्रवीण गिरी, अभय गिरी, सूरज गिरी, अजय गिरी, बेचन गिरी और आनंद गिरी ने किया। आरती के समापन के बाद भगवान को खीर, दूध, पेड़ा और मेवों का विशेष भोग लगाया गया। जिसे बाद में महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed