{"_id":"5e2c9ac58ebc3e4af74d1bf0","slug":"tricolor-in-every-hand-freedom-of-freedom-on-every-lab-jaunpur-news-vns507244110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाथ में तिरंगा, हर लब पर आजादी के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाथ में तिरंगा, हर लब पर आजादी के तराने
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आकर्षक लाइटों से सजा नगर पालिका परिषद का भवन
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में गणतंत्र दिवस रविवार को धूूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार को सभी भवनों, स्मारकों की सजावट कर दी गई। परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रिहर्सल को भी अंतिम रुप दे दिया गया। बाजारों में सजी तिरंगा झंडा, टोपी, बैज की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे उत्साहित हैं, जो कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। रविवार को स्कूलों में झंडारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सबसे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह साढ़े 8 बजे सभी सरकारी, सार्वजनिक स्थानों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा। शहर के विभिन्न चौराहों-तिराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह साढ़े 9 बजे पुलिस लाइंस में परेड और 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण, राष्ट्रगान सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। पुलिस लाइंस में परेड को शुक्रवार को ही फाइनल रिहर्सल के साथ अंतिम रुप दे दिया गया। स्कूल-कॉलेजों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शनिवार को पूरे दिन बच्चे रिहर्सल में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस की प्रभात फेरी व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वह अपना गणवेश तैयार करने में तल्लीनता से लगे रहे। बाजारों में तिरंगा झंडा, तिरंगा टोपी, बैज, बैंड आदि की खरीदारी में सबसे ज्यादा भीड़ बच्चों की ही रही। प्रशासन की ओर से सुबह 11 बजे सिद्दीकपुर स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता होगी। अपराह्न 1 से ढाई बजे तक मलिन बस्ती में शिविर लगाकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया जाएगा।
बस और रेलवे स्टेशन पर हुई चेकिंग
जौनपुर/मीरगंज। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा बल चौकस हैं। शनिवार को पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने सघन अभियान चलाकर चेकिंग की। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 59 वाहनों का चालान िकि। 1500 रुपये समन शुल्क वसूला। उधर, जौनपुर सिटी व जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से चेकिंग की। स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर तलाशी के साथ ही यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। जंघई में आरपीएफ इंसपेक्टर हुकुम सिंह, जीआरपी प्रभारी रणजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, सर्कुलेटिंग एरिया, साइकल स्टैंड, पावर केबिन, टिकट आरक्षण काउंटर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। सारनाथ एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस की बोगी मे भी चेकिंग की गई।