फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tributes paid to the martyrs of Galvan Valley, boycott of Chinese goods

गलवां घाटी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चीनी सामानों का किया बहिष्कार

Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Galvan Valley, boycott of Chinese goods
16- थानागद्दी चौराहे पर चीन का पुतला जलाते व्यापारी । - फोटो : JAUNPUR
लद्दाख के गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शनिवार को भी चलता रहा। कहीं लोगों ने कैंडल जलाया तो कहीं शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान चीन के कायराना हरकत की निंदा करते हुए अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए सरकार से मांग की।
विज्ञापन

करणी सेना महिला शक्ति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनम सिंह के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर तिराहे के पास गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां चीन का और चायनीज सामानों का पुतला दहन करके लोगों को जागरूक किया। नारेबाजी के साथ चीन के सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उर्वशी सिंह, सन्नो सिंह, अंजना सिंह, अनामिका गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संगीता, नीलम मिश्रा, ऋषि सिंह मौजूद थे। श्री दुर्गा पूजा महासमिति एवं नवदुर्गा शिवमंदिर ट्रस्ट की ओर से शोकसभा कर मोमबत्ती जलाई गई और शहीदों के चित्र पर पुष्रप अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। यहां विजय सिहं बागी, निखिलेश सिंह, मोती लाल यादव,शशाकं सिंह रानू,राधेकृष्ण, ओझा,अनिल साहू, अनिल अष्ठाना,सुधीर शाहू,मोहन पान्डेय, लाल मोहम्मद राईनी, अतुल प्रताप सिंह, लालचंद निषाद, आनंद अग्रहरि, राजन अग्रहरि, शैलेन्द्र बब्बू मिश्रा,निशाकान्त द्विवेदी,राम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए भवन लाइन बाजार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने 2 मिनट मौन धारण करके सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आईएमए के अध्यक्ष डॉ एनके सिंह ने कहा कि भारत की एक इंच भी भूमि किसी दुश्मन के हाथ नहीं जा सकती है। डॉ एए जाफरी ने कहा की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
इस मौके पर डॉ क्षितिज शर्मा, डॉ मुकेश शुक्ला, डॉअनिल कुमार मौर्या, डॉ आर ए मौर्य, डॉ आरपी यादव, डॉ अरुण सिंह, डॉ अखिलेश सैनी, डॉ विकास सिंह मौजूद थे। यूथ इन एक्शन के जिला संयोजक राहुल सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया और चीन का झंडा और पुतला दहन किया। प्रदर्शन में अमित सिंह, सुशील जायसवाल, डॉ दुर्गेश सिंह, प्रेम प्रकाश, आनंद, अंकुर, शचींद्र आदि मौजूद थे।
बक्शा: स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में गांधी प्रतिमा पर निवर्तमान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह की अध्यक्षता में फूल चढ़ा एवं मोमबत्ती जलाकर गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बिपिन तिवारी डॉ. मनोज बिन्द, चंद्रजीत गुप्ता, प्रधान विनोद सिंह, सनाउल्लाह खान, बबलू गुप्ता, संजय सिंह, प्रभाकर चौबे, सुजीत मिश्र, राकेश यादव, महेंद्र यादव मौजूद थे।
केराकत: स्थानीय कस्बे के सिहौली चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां लालता प्रसाद, आजाद कुरैशी, खुर्शीद आलम, तबरेज खान, दीपक साहू, सूरज सिंह, अक्षय चौरसिया, इरफ़ान हाशमी, भैयालाल यादव, मो.मुकाम, अब्दुल सलाम आदि शामिल रहे।
व्यापारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
थानागद्दी बाजार में लद्दाख सीमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरबल गुप्त ने कहा कि चीन भारत को अपने उत्पाद निर्यात कर प्रतिवर्ष लाखों डालर की कमाई करता है। उसी कमाई का उपयोग वह हमारे देश के विरुद्ध कर रहा है। चीन निर्मित सामान खरीदकर हम उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं।

एक स्वर में सभी ने शपथ ली कि अल्प लाभ के लिए हम चाइना का सामान न तो बेचेंगे और न ही खऱीदेंगे। पुतला दहन में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरबल गुप्त उपाध्यक्ष अमित सिंह, विकास सिंह, संजय मिश्र, सुनील शर्मा, सुभम सेठ, नीरज उपाध्याय, अजीत शुक्ल शामिल रहे। जफराबाद: थाना क्षेत्र के सिरकोनी-राजेपुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास शनिवार को छात्र नेता विशाल कुमार पांडेय के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इस मौके पर आनंद पांडेय, शुभम यादव, सुमित पांडेय, भैयालाल यादव, संतोष सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव निगम आदि रहे।

16- बक्सा ब्लॉक परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते ?

16- बक्सा ब्लॉक परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास शहीद सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते ?- फोटो : JAUNPUR

29- लाईन बाजार स्थित आईएमए भवन में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनकों मौन रखकर  को श्रद्धांजलि देते आईए?

29- लाईन बाजार स्थित आईएमए भवन में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनकों मौन रखकर को श्रद्धांजलि देते आईए?- फोटो : JAUNPUR

04- टीडी कालेज गेट के सामने चीन निर्मित मॉनिटर को जमीन पर पटक कर तोड़ते यूथ इन एक्शन के लोग।

04- टीडी कालेज गेट के सामने चीन निर्मित मॉनिटर को जमीन पर पटक कर तोड़ते यूथ इन एक्शन के लोग।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed