फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tributes paid to Shaheed Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 24 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Shaheed Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev
जौनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को बलिदान दिवस पर बुधवार को जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्हें नमन किया गया। शहर के भगत सिंह पार्क में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने किया। किसान इंटर कालेज इटैली गजना के हाल में प्रबंधक प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में शहीद दिवसका आयोजन किया गया। प्राचार्य महेंद्र नाथ यादव ,राजेश कुमार पांडेय ,मनोज कुमार यादव , सुबाष चंद चौहान , सुशील कुमार दीक्षित , अजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

मडि़याहूं नगर में सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन ने भगत सिंह की प्रतिमा पर कार्यक्रम कर नगरवासीयो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसके पहले पैदल मार्च निकालकर उनकी शहादत को याद किया। शहादत को याद करते हुए नगरवासी व भाजपा कार्यकर्ताओ एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए नगर के जलालपुर तिराहे पर पहुंचे और वहां बने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माला पहना कर उनको नमन किया। इस दौरान अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. श्रीपति सिंह मौर्या, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव मिश्र, राजेश सिंह, अम्बरीष सिंह, रविन्द्र तिवारी,डा परमजीत सिंह, विजय सिंह मोर्या, मनोज चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, कवल जीत सिंह गब्बर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर शिक्षकों व बच्चों ने शहीद भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही भारत माता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली। अध्यापिका बीना मिश्रा ने कहा कि यह देश उन अमर शहीदों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने भारत मां की स्मिता की रक्षा के लिए कुर्बानी दी है। इस मौके पर गीता सिंह, शेर बहादुर यादव, डाली त्रिपाठी, मनीष पटेल ,रोहित नंदन मिश्रा, सोभनाथ, मंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed