{"_id":"615c9c828ebc3e69c76dea68","slug":"tribute-paid-to-farmers-by-taking-out-candle-march-jaunpur-news-vns6156477129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकालकर किसानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकालकर किसानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को किसान संगठनों ने जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया । इसके साथ ज्ञापन सौंपकर घटना में मारे गए किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।
जफराबाद: सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव बाजार में सोमवार की शाम सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर किसानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान विकास पटेल, समीम अंसारी,वृजेंद्र पटेल,विकास कुमार,आदित्य पटेल, शाहआलम अंसारी, श्याम सुंदर,कमलेश कुमार,धीरज यादव आदि मौजूद रहे।
मछलीशहर: तहसील परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र एसडीएम राजेश कुमार को सौंपा। कार्यक्रम में जयलाल सरोज, राजनाथ यादव, सुभाष चंद्र पटेल, सालिकराम, शिवशंकर मौर्य, कृष्णनारायन तिवारी, बसंत लाल भुलनराम ने विचार व्यक्त किया। डोभी: लखीमपुरखीरी की घटना को लेकर चंदवक चौराहा स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन रहकर श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, मधुसूदन सिंह, पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम,रामेश्वर सिंह, नन्हे सिंह, पूर्व प्रधान लहरू यादव, असीम निषाद,चंदू राजभर, डिंपल सिंह, रोहित यादव, संजय मौर्य, सोनू पुजारी, संतोष चौबे आदि उपस्थित रहे।