फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribunal judge Manoj Kumar assumed charge

Jaunpur News: ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार ने ग्रहण किया कार्यभार

Sun, 01 Dec 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tribunal judge Manoj Kumar assumed charge
मातापुर में स्थित ट्रिब्यूनल कोर्ट में शनिवार को अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर आए न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में कार्यभार ग्रहण किया। सड़क दुर्घटना संबंधित मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया। कहा कि दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर परिजनों पर आर्थिक संकट आ जाता है। उन्हें जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति मिले।
विज्ञापन

14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीमीटिंग चार, सात और 11 दिसंबर को होगी। सात दिसंबर की प्री मीटिंग में न्यू इंडिया, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, एचडीएफसी, इफको टोकियो, ओरिएंटल, टाटा एआईजी समेत 11 बीमा कंपनी के मंडलीय स्तर के अधिकारियों को कोर्ट ने तलब किया गया है। ताकि आपस में वार्ता के बाद अधिकतम मुकदमों का निस्तारण हो सके। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, राना प्रताप सिंह, बृजेश निषाद, निलेश निषाद अरविंद अग्रहरि, सोभनाथ यादव ने माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अधिवक्ता, सूर्यमणि पांडेय, जेसी पांडेय, सनी यादव, संतोष सोनकर, रत्नेश अस्थाना, रंजीत, राजनारायण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed