फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trees uprooted in rain with strong wind, power supply crippled

तेज हवा के साथ हुई बारिश में उखड़े पेड़, चरमराई विद्युत आपूर्ति

Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted in rain with strong wind, power supply crippled
मंगलवार को दोपहर में जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और छप्पर उड़ गए। खुटहन में छप्पर से लगी ईंट की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। नीम का पेड़ छप्पर पर गिरने से उसमें बंधी गाय की मौत हो गई। जफराबाद के महरूपुर के पास हाईवे पर पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

जफराबाद: क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। हौज गांव के पास भी एक शीशम का पेड़ हाईवे पर गिर पड़ा। हाईवे पर पेड़ गिरने से काफी देर तक वाहन कजगांव मार्ग के रास्ते आते-जाते रहे। सुजानगंज: तेज आंधी और बारिश के बीच सुजानगंज के पास बेलवार मार्ग पर कई जगह पेड़ गिर गए। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सीएचसी परिसर में स्थित यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बारिश थमने के बाद बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। बक्शा: बेलापार गांव के पास हाईवे के किनारे आम का पुराना पेड़ गिर गया। संयोग ही था कि पेड़ सड़क की तरफ न गिरकर खेत की तरफ गिरा, अन्यथा हादसा हो सकता था। जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ गिरने से गोरियापुर विद्युत उप केंद्र से जुड़े सदरुद्दीनपुर, उत्तरपट्टी, करतिहा. दक्षिणपट्टी, बर्रेपट्टी, रस्तीपुर, मगरेसर, दरियावगंज समेत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed