{"_id":"5963d0644f1c1bc2478b47d4","slug":"trees-in-rain-disrupted-traffic-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पेड़ गिरा आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पेड़ गिरा आवागमन बाधित
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को बारिश का आनंद लेते युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को दिन भर हुई बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के दौरान जौनपुर-मड़ियाहूं रोड पर बीच सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधिर रहा। दो पहिया वाहन किसी तरह सड़क के किनारे से निकल रहे थे। लेकिन बड़े वाहनों का आवागमन ठप रहा। बदलापुर में सीएचसी केंद्र परिसर में बिजली का तार टूट गिरने से दिन भर आपूर्ति ठप रही।
सोमवार को करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई तो दिन भर रुकने का नाम नहीं लिया। रिमझिम बारिश के कारण जौनपुर-मड़ियाहूं रोड स्थित फूलपुर चौराहे के पास सड़क के किनारे स्थित पाकड़ का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। संयोग अच्छा था किसी को चोट नहीं आई। पेड़ गिरने से वाहनों का संचालन ठप हो गया।
बदलापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास 440 वोल्ट का तार टूट कर गिर जाने बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर पंचायत के सरोखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 440 वोल्ट के तार पर शीशम के पेड़ अचानक गिर गया। जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। संयोग अच्छा था कि तार टूट कर गिरने से कोई हादशा नहीं हुआ। बिजली का तार टूटने से सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र व सरोखनपुर गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जेई रामा सिंह को दी। देर शाम तक विभाग के लोग पेड़ को हटाने में लगे थे।
विज्ञापन
केराकतः लगातार हो रहे बारिश से केराकत नगर पंचायत में जगह-जगह जल भराव हो गया है। इस दौरान सरायबीरू, नरहन, स्टेशन रोड,ब्लाक रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी मुहल्लों व सड़कों पर फैला है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने शीघ्र नाली साफ कराने और जल भराव हटाने की मांग की है।