{"_id":"6a19e25f9676120c9500509a","slug":"trees-and-tin-sheds-fell-due-to-the-storm-rain-fell-for-3-hours-alert-issued-for-24-hours-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-155986-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आंधी से पेड़ और टिनशेड गिरे, 3 घंटे हुई बारिश, 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आंधी से पेड़ और टिनशेड गिरे, 3 घंटे हुई बारिश, 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
आसमान में चटक रही बिजली। पाठक
- फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
जौनपुर। जनपद में शुक्रवार की भोर लगभग तीन बजे अचानक आई आंधी-बारिश से कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ों की डालियां टूट गईं और टीनशेड हवा में उड़कर दूर जा गिरे। इससे जगह-जगह की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में तीन घंटे, खेतासराय इलाके में 9 घंटे तो बदलापुर में 6 घंटे तक बिजली गुल रही।
सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रही। बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण जल गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होनी की संभावना है।
बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। तेज आंधी के साथ करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई, जो सुबह करीब 6 बजे तक रुक-रुक कर जारी रही।
विज्ञापन
बरईपार: तेजी बाजार के बंगालीपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से रामकुमार यादव का टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। कई विद्युत उपकरण जल गए। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने के बाद स्टेबिलाइजर, बिजली का मोटर तथा अन्य घरेलू विद्युत उपकरण जल गए।
टिनशेड के अंदर रामकुमार यादव और उनके भतीजे जगदीश मौजूद थे। संयोग अच्छा था कि दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार के लोग काफी देर तक दहशत में रहा।