{"_id":"6297acaef8bfe60cf55df1cb","slug":"tree-fell-on-auto-rickshaw-in-strong-storm-driver-narrowly-saved-jaunpur-news-vns656695821","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी में आटो रिक्शा पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी में आटो रिक्शा पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
वातावरण में गर्मी का असर होने के बीच मौसम का रुख बदला हुआ है। बुधवार को तेज आंधी आई। इससे कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे। मुफ्तीगंज क्षेत्र में तो एक पेड़ आटो रिक्शा पर गिर गया। उसमें सवार चालक बाल-बाल बच गया। वहीं, शहर के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
उमसभरी गर्मी से हर कोई परेशान है। दोपहर में चिलचिलाती धूप थी। दोपहर करीब डेढ़-दो बजे के बीच तेज आंधी आई। इससे जगह-जगह टीन शेड और पेड़ तक गिर गए। मुफ्तीगंज क्षेत्र में केराकत-जौनपुर रोड पर क्षेत्र के आहन गांव में कस्तूरबा बालिका विद्यालय के सामने दो बजे तेज हवा के झोंके से दो पेड़ गिर गए। एक पेड़ तो ऑटो रिक्शा के ऊपर ही गिर गया। लेकिन उस समय केवल ड्राइवर ही अकेले था। वह बाल-बाल बच गया। उसके ऊपर गिरने से उसकी गाड़ी में नुकसान हुआ। पेड़ गिरने से केराकत-जौनपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर चौकी प्रभारी सुनील यादव मौके पर पहुंच गए। पेड़ को कटवा कर किसी तरह रास्ता साफ कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, खुटहन थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर उर्फ सलहदीपुर गांव में बृजेश यादव का सीमेंट का चादर तेज आंधी में उड़ गया। ऐसे में उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश हो गया। बृजेश के अनुसार बुधवार की दोपहर अचानक आई आंधी इतनी तेज थी कि सीमेंट चादर कई टुकड़ों में टूट करके बिखर गया। 16 चादर टूट गया, जिससे कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन लगभग 40 हजार रूपये का नुकसान अवश्य हुआ है। वहीं जानकारी होने पर हल्का लेखपाल पुनीत पाल मौके पर आये और अपने स्तर से लिखा-पढ़ी करते हुए अपने अधिकारियों को इस दैवीय आपदा से अवगत कराए। कृ षि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि यह ऊपरी विक्षोभ के कारण बादल टकराव से ऐसा हो रहा है। यह कम समय के लिए ही है। मानसून 20-25 जून तक आने की संभावना है।