{"_id":"6a21cce5e0f319faa60f3ad8","slug":"traveling-from-varanasi-to-lucknow-will-be-easy-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-156396-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वाराणसी से लखनऊ की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वाराणसी से लखनऊ की यात्रा होगी सुगम
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सरायहरखू पर शटल व हरपालगंज में मेमो ट्रेन का ठहराव होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृति मिल गई है। अब वाराणसी से लखनऊ की यात्रा सुगम होगी।
विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि 20 मई को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल एक्स्प्रेस का ठहराव सरायहरखू स्टेशन पर, शिवपुर से उतरेटिया जाने वाली मेमो ट्रेन का हरपालगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी।
बताया था कि इससे लखनऊ व वाराणसी की यात्रा लोगों की सुगम हो जाएगी। साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसपर रेलमंत्री ने अपनी सहमति देते हुए स्वीकृति प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि दोनों ट्रेनों के ठहराव के रेलवे विभाग से स्वीकृति पत्र जारी हो चुका है। शीघ्र ही ट्रेनों के स्टॉपेज की तिथि व समय की आधिकारिक घोषणा भी जारी हो जाएगी। अब तक दोनों ट्रेनों को पकड़ने के लिए रोज यात्रियों को तहसील मुख्यालय के श्रीकृष्णा नगर आना पड़ता था। जिससे अब समय की बचत होगी वहीं आर्थिक लाभ भी होगा। संवाद