फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Travel is risky routes link

जोखिम भरा है लिंक मार्गों पर सफर

Tue, 19 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 19 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Travel is risky routes link
सिकरारा सुजानगंज मार्ग पर रीठी गांव के पास   जलमग्न हुई सड़क।
मुख्य मार्गों की मरम्मत भले ही करा दी गई है पर ग्रामीण इलाकों में बने तमाम लिंक मार्ग जर्जर हो गए हैं। वर्षों से उनकी मरम्मत नहीं हुई है। इन सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। बारिश के मौसम में इन सड़कों की दशा और भी खराब हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में बानी जमा हो गया है। इसपर चलने वालों को पता नहीं चलता कि कहां गड्ढा है।
विज्ञापन


लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कई लिंक मार्ग ऐसे हैं जिसकी 10 से 15 साल में एक बार भी मरम्मत नहीं की गई। जबकि लोक निर्माण विभाग का मानक है कि इन सड़कों की लाइफ आठ साल होती है।
विज्ञापन


यानी पूरी गुणवत्तवा के साथ सड़क का निर्माण हो तो आठ साल चल सकती है घटिया निर्माण के बाद भी वर्षों से सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया गया है। कोईरीडीहा-इटौरी जमुआही मार्ग भी दुदर्शा का शिकार है। राजेपुर निवासी दयानंद कहते हैं कि उन्हें याद नहीं है कि इस सड़क की मरम्मत कब कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यह सड़क आजमगढ़ की सीमा से जुड़ती है।सिकरारा बरई पार मार्ग, लालाबाजार शिवगुलामगंज मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। भीलमपुर-शेरवा मार्ग , सिकरारा-देहजुरी मार्ग, फतेहगंज-लखौआ मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब है । सिंगरामऊ दयालापुर मार्ग पर जिसमें सिंघावल , लच्छीपट्टी, रघुनाथपुर, दयालापुर, भूला गांव जुड़े है की हालत बहुत

दयनीय है । सिंगरामऊ- बहरीपुर मार्ग की भी दशा जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से मिश्रौली, नकहरा, बर्रैंया, सरदार नगर, देउरा , मल्लूपुर आदि गांव जुड़ते है ।सड़क में गड्ढा होगया है गिट्टियां उखड़ गई है । सुजानगंज से हिम्मतनगर संपर्क मार्ग का निर्माण करीब  पंद्रह वर्ष पूर्व कराया गया था लेकिन फिर से मरम्मत नहीं कराई गई।


सड़क टूटकर गड्ढो में तब्दील हो गयी । सुजानगंज से सबेली, नारीपुर होते हुए हिम्मतनगर को जोड़ने वाली सड़क लगभग पांच किलोमीटर  की गड्ढे में तब्दील हो गई है। बारिश में सड़क कई जगह धंस गई है। बारिश की मौसम में  सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर जाता है  । बरसठी: निगोह बाजार के  कूसा रोड पर सरोज बस्ती के पास घुटने भर पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed