फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Train crash death toll was seven

ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या सात हुई 

Tue, 22 Nov 2016 01:12 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 22 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Train crash death toll was seven
डोभी के मनियारेपुर गांव निवासी पिता-पुत्र की मौत के बाद रोते घर वाले।
कानपुर के पास हुए ट्रेन हादसे में जौनपुर जिले के मरने वाले लोगों की संख्या सात हो गई है। चंदवक थाना क्षेत्र के मनियारेपुर गांव के पिता-पुत्र की भी मौत हो गई। अभी तक छह साल की बच्ची समेत तीन का पता नहीं चल सका है। छह शवों का सोमवार को अलग अलग घाटों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना से गांवों में मातम छा गया है। ट्रेन हादसे में मौत के शिकार हुए जिले के सात लोगों में चार चंदवक थाना क्षेत्र के हैं। रविवार की देर रात तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी। बाद में पता चला कि मनियारेपुर गांव निवासी रवींद्र पांडेय (38) और उनके  आठ वर्षीय पुत्र ऋषभ की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि  रवींद्र की पत्नी का अभी तक पता नहीं चल सका है। पिता-पुत्र का शव सोमवार को दोपहर गांव आया तो मातम छा गया। जो जहां सुना वह मनियारेपुर गांव पहुंच गया। चंदवक इलाके के ही कछवन गांव निवासी सत्येंद्र सिंह व उनकी पत्नी हीरा सिंह का भी शव सोमवार को गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारो शवों का गाजीपुर के औड़िहार के समीप गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी अजय सिंह का शव लेकर उनका बेटा अतुल, भाई अरविंद और संजय कानपुर से सीधे इलाहाबाद पहुंचे जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवार की अन्य महिलाएं और पुरुष अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र की पत्नी आभा सिंह के साथ कानपुर अस्पताल में हैं। घर पर सिर्फ बुजुर्ग हैं।बक्शा के चितौड़ी गांव निवासी पूनम के शव का भी इलाहाबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंदौर से सीधे घटना स्थल पर पहुंचे पूनम के पति शिवाकांत तिवारी शव को लेकर सीधे इलाहाबाद पहुंचे।


परिवार के लोग भी घर से इलाहाबाद पहुंच गए जहां शव का अंतिम  संस्कार कर दिया गया। चाची के साथ सफर कर रही प्रतिभा (6) का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। सिरकोनी के गोपीपुर निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी की 11 पुत्री वर्षीय पुत्री खुशी की हादसे में मौत हो गई जबकि पिता का पता नहीं चला। कानपुर पहुंचे परिजनों ने खुशी की मौत की पुष्टि की।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed