{"_id":"687010807df902ebe8079eaa","slug":"traffic-police-launched-a-campaign-against-school-vehicles-challaned-16-out-of-56-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137179-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 56 में से 16 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, 56 में से 16 का चालान
विज्ञापन
यातायात पुलिस टीम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अब तक कुल 56 स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान 16 वाहनों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उनका चालान हुआ।
पुलिस की ओर से विशेष रूप से वाहनों के रख-रखाव, खिड़कियों की मजबूती, जाली की स्थिति, आपातकालीन द्वार की उपलब्धता और कार्यशीलता तथा वाहन संबंधित आवश्यक प्रपत्र जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की गहनता से जांच की जा रही है।
इसमें यह भी देखा जा रहा है कि चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व सीट से अधिक बच्चे तो नहीं बैठाए गए हैं, इसकी जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके। यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे सभी नियमों का पालन करें अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि प्राइवेट वाहनों में बच्चों के विद्यालय आवागमन में प्रयोग नहीं करेंगे। अपने विद्यालय के सभी स्कूली वाहनों का आवश्यक कागजात पूर्ण कराके मानक के अनुरूप ही संचालन कराए व स्कूली वाहन में सीट से अधिक बच्चों को न बैठाए।
- सुशील मिश्र, टीएसआई।