फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic police initiative shows impact, little relief from jam

ट्रैफिक पुलिस की पहल का दिखा असर, जाम से मिली थोड़ी राहत

Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Traffic police initiative shows impact, little relief from jam
जेसीज चौराहे पर सड़क के बीच में डिवाइडर लगने से जाम की समस्या कुछ कम रही। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इस बार सोमवार भी था और ट्रैफिक का दबाव भी, लेकिन जेसीज चौराहा पर अन्य दिनों की अपेक्षा जाम के हालात नजर नहीं आए। यातायात पुलिस की पहल का यहां असर दिखा। पूरे दिन सहजता से ट्रैफिक चौराहे से आगे बढ़ता रहा। यह बात दीगर थी कि शहर के अन्य क्षेत्रों में जाम पूर्ववत ही बना रहा।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जेसीज चौराहे के चारों तरफ सौ मीटर के दायरे में डिवाइडर के रूप में बैरिकेट्स लगा दिए थे। बैरिकेट्स के दूसरी तरफ वाहन लेकर जाने पर सख्ती से कार्रवाई की हिदायत दी। इसे ट्रायल के तौर पर एक चौराहे पर शुरू किया गया था। सोमवार को ट्रैफिक की भीड़ में इसका असर दिखना था। इस पहल का असर रहा कि आम दिनों में दिन भर जाम से कराहने वाले जेसीज चौराहे पर यातायात सरल बना रहा। चौराहे पर वाहनों को निकलने में कोई दिक्कत नहीं आई। चौराहा खाली तो ओलंदगंज और रोडवेज की ओर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों को आने-जाने में सहूलियत रही। उधर, दूसरी ओर वाजिदपुर तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, चहारसू सहित अन्य इलाकों में जाम की स्थिति पूर्ववत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed