फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on BJP leader's son, four people injured

Jaunpur News: भाजपा नेता के बेटे पर हमला, चार लोग घायल

Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Attack on BJP leader's son, four people injured
घायल- गोकर्ण पांडेय। संवाद
खुटहन। शहाबुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की रात में बरसी कार्यक्रम में शामिल होने गए भाजपा नेता के बेटे गोकर्ण पांडेय पर पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे चार अन्य लोग भी घायल हो गए। पीड़ित के पिता श्रीकृष्ण पांडेय ने छह नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार गोकर्ण रात करीब नौ बजे शहाबुद्दीनपुर गांव के सीसी मिश्रा के यहां आयोजित बरसी कार्यक्रम में भोजन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी के प्रहार से गोकर्ण के सिर में चोट आई है। चाकू से नाक पर वार भी किया गया। सिर में पांच-छह और नाक में दो टांके लगे हैं। आरोपियों पर सोने की चेन छीनने, फायरिंग करने और वाहनों में तोड़फोड़ का भी आरोप है। जान बचाकर मुन्नीलाल गुप्ता के घर पहुंचे तो आरोपियों ने वहां भी पीछा कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गोकर्ण सहित तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed