फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic affected for 12 hours on National Highway

नेशनल हाईवे पर 12 घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic affected for 12 hours on National Highway
बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 26 सी स्पेशल पर अनुरक्षण कार्य के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी-लखनऊ पर 12 घंटे आवागमन ठप रहा। यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस ने वाहनों को बदलापुर और सिंगरामऊ से फोरलेन की तरफ डायवर्ट कर दिया। इससे वाहन चालकों को यात्रा के दौरान कोई समस्या नहीं आ सकी। रेलवे स्टेशन हरपालगंज और रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर के बीच फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 26 स्पेशल के पास अनुरक्षण कार्य होने के कारण नेशनल हाईवे 56 वाराणसी-लखनऊ 12 घंटे तक ठप रहा। रेल पटरी पर वीसीएम एमएफआई तथा डीजीएस मशीन द्वारा डीप क्लीनिंग का कार्य शुक्रवार को सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक कराया गया। डीप स्क्रीनिंग कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए जहां डेढ़ सौ कर्मचारी लगाए गए थे। वहीं, मौके पर रेल महकमा के चार वरिष्ठ खंड अभियंता मनोज केशरी, राम अवतार सिंह, बृजेश यादव तथा जयप्रकाश भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed