फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders upset over undeclared power cuts met MLA

अघोषित बिजली कटौती से परेशान व्यापारी विधायक से मिले

Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traders upset over undeclared power cuts met MLA
शाहगंज। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को विधायक रमेश सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती और सड़क पर मौजूद बिजली के खंभों की वजह से लग रहे जाम का मुद्दा उठाया। व्यापारियों ने विधायक को मांगपत्र भी सौंपा। जिसपर विधायक ने जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कई दिनों से भीषण बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से न सिर्फ व्यापारी, बल्कि छात्र और गृहणियां भी काफी परेशान हैं। रमजान के महीना होने के चलते रोजेदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय डाक बंगले पर विधायक से मुलाकात की। तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है, इसके जल्द समाधान की जरूरत है। नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने मुख्यमार्ग पर सड़क पर लगे बिजली के खंभों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण के बाद इन खंभों को हटाया जाना था लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता के चलते पोल नहीं हटाए गए। जिससे लगातार नगर में जाम की स्थिति रहती है। विधायक रमेश सिंह ने दोनों मांगों को बहुत जल्द पूरा करने और तत्काल अधिकारियों से बात करके समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, अंबरीश पांडेय, इरशाद अहमद, शिवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed