{"_id":"630d08812a416e614f612a3b","slug":"traders-should-invest-on-vacant-plots-in-sathariya-jaunpur-news-vns6715687112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतहरिया में खाली पड़े प्लाटों पर निवेश करें व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतहरिया में खाली पड़े प्लाटों पर निवेश करें व्यापारी
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, श्रम बन्धु, व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि सतहरिया में 11 प्लाट खाली है। इच्छुक व्यापारी निवेश कर सकते है। बंद उद्योगों की सूचना दी जाए ताकि उन्हें फिर से चलाने के लिए प्रयास किया जाए। निवेश एवं निर्यात के लिए उद्यमियों एवं व्यापारी बन्धुओं को प्रोत्सहित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीडा में जर्जर तार एवं बिजली के पोल को बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है। सतहरिया में एसी बसों के ठहराव के संबंध में एमडी को पत्र लिखने के निर्देश दिया। एचडीएफसी के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि जमीन चिन्हित कर ली गई है। एक महीने के भीतर एटीएम संचालित कर दिया जाएगा। डीएम ने यूबीआई के एटीएम को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाए। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल, फिल्म बन्धु पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सतहरिया में फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए।
उद्योग बंधु की बैठक में कहा कि व्यापारी नियमों का पालन करें यदि विभाग शोषण कर रहा हो तो अवगत कराएं। सामान के बेचने के दौरान बिल अवश्य दें। स्थानीय स्तर के व्यापारियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जनपद के व्यापारी जो विदेश या अन्य प्रदेशों में व्यवसाय कर रहे हैं उनके साथ बैठक कर निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए। श्रम विभाग को निर्देश दिया कि श्रमिकों को पोर्टल पर पंजीकृत कराया जाए। सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिया कि श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक प्रबन्धक जयप्रकाश, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर मनीष राय, आईआईए अध्यक्ष ब्रिजेश यादव, जिला व्यापार मण्डल के महामंत्री आरिफ हबीब, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।