फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders protested the power cut by tying a black band

व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर बिजली कटौती का किया विरोध

Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders protested the power cut by tying a black band
नगर एवं देहात क्षेत्र में विधुत की मनमानी कटौती और तार न बदले जाने को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता के नेतृत्व में एक सभा कर विधुत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। काली पट्टी बांधकर बिजली व्यवस्था का विरोध किया। सुधार नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। बांह में काली पट्टी बांधकर अपनी दूकानों पर बैठे रहे। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को ब्यपारियो ने ज्ञापन भी सौपा है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में विधुत की मनमानी कटौती की जा रही है। 24 घंटे में महज 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण उमस और गर्मी से नगर के लोग परेशान है। उपर से कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। एबीसी बंच कंडक्टर तार को लगे करीब 14 साल हो गए हैं । पूरे नगर क्षेत्र जर्जर तार टूटकर लगातार गिर रहे हैं। उसको बनाने की लिए सप्लाई बंद करनी पड़ती है। नगर में प्रति दिन तार जलकर हर मुहल्ले में गिर रहे है। जर्जर तारों को विभाग द्वारा न बदलने तथा कटौती से तंग आकर व्यापारी लामबंद होकर आलू मंडी में एक सभा का आयोजन किया। जिसमें कटौती और जर्जर तारों को न बदलने पर आक्रोश जाहिर करते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई। अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्ता, महामंत्री शिव कुमार लल्ला ने कहा कि 24 घंटे मे नगर के लोगों महज 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है। जर्जर तार रोज जलकर गिर रहे हैं। यदि बिजली विभाग समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष आलोक गुप्ता,विश्वामित्र गुप्ता,विश्वनाथ जायसवाल, शिवकुमार लल्ला, शेरू उमरवैश्य, विजय केशरी, सुजीत जायसवाल, आशीष गुप्ता, मेराज मंसूरी, नंदलाल, अभिषेक केशरी, फूलचंद केशरी, उमाकांत केशरी, मोनू जायसवाल, माधवेन्द्र सिंह, गुड्डू अंसारी,विश्वनाथ गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नीशू केशरी, तंमय गुप्ता, हिमाशूं गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed