फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders protest against high tension wires being pulled close to their homes

Jaunpur News: घरों से सटाकर हाईटेंशन तार खींचने पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against high tension wires being pulled close to their homes
कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालते व्यापारी। स्वयं
जौनपुर। रामदलायगंज बाजार में घरों से सटाकर हाईटेंशन बिजली का तार खींचने से नाराज व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि घर के सामने उच्च क्षमता का तार रहने से कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम सैमुअल पॉल एन को संबोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल को सौंपा। जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन श्रवण जायसवाल ने कहा कि रामदयालगंज बाजार के दोनों छोर से हाईटेंशन लाइन 33 हजार किलोवाट की लाइन मकान से सटाकर खींचा रहा है। न्यायालय के रोक के बावजूद बिजली विभाग ने मानव मूल्यों के तिलांजलि देते हुए घटना को दावत दे रहे हैं। विभाग ने रात के समय चुपके से लाइन बिछाकर अन्याय किया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की इस मनमानी पूर्ण रवैया को व्यापार मंडल में आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करके हाईटेंशन तार को अंडर ग्राउंड माध्यम कराने की मांग की। ताकि भविष्य में होने वाली जनहानि से बचा जा सके। प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक ने कहा कि विषय बहुत गंभीर है। समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अमरनाथ मोदनवाल, सुनील चौरसिया, मनोज जायसवाल, राजेश यादव, धर्मेन्द्र अग्रहरी, मुन्ना लाल गुप्ता, रामेश्वर जायसवाल, प्रधान लवकुश यादव, आदिब अली आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed