फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders angry over theft of Rs 45 lakh not disclosed, ultimatum of 48 hours

Jaunpur News: 45 लाख की चोरी का खुलासा न होने पर भड़के व्यापारी, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 07 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over theft of Rs 45 lakh not disclosed, ultimatum of 48 hours
केराकत चोरी के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने निकाली आक्रोश रैली। स्रोत-संवाद
केराकत। केराकत नगर के नालापार मोहल्ले में 27 जून को हुई करीब 45 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी का अब तक खुलासा न होने से सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने यूनियन बैंक की गली से आक्रोश रैली निकालाकर पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

यूनियन बैंक की गली से शुरू होकर रैली गोला गली, पुराना चौराहा और अशोक स्तंभ चौराहा होते हुए तहसील परिसर पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। व्यापारियों ने चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय एवं एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खुलासा, आरोपितों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। बार संघ ने व्यापार मंडल की मांग को समर्थन किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ चोरी वाले मकान पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों और पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम सक्रियता से कार्य कर रही है तथा जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। आक्रोश रैली में मनोज कुमार कमलापुरी, प्रदीप कुमार पिंकू, घनश्याम जायसवाल आदि पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed