फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trader in search, half city not opened

ऊहापोह में व्यापारी, आधे शहर में नहीं खुली दुकाने

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trader in search, half city not opened
5- कोतवाली चौरोह पर आज दिन में रही चहल पहल। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉक डाउन के तीसरे चरण में दी गई छूट को लेकर मंगलवार को भी व्यापारी ऊहापोह में रहे। विभिन्न ट्रेड की दुकानों को खोलने की अलग-अलग समयावधि को लेकर गफलत में आधे शहर की दुकानें नहीं खुल सकी। जो दुकानें खुली भी, उसे पुलिस ने यह कहते हुए बंद करा दिया क िउनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, जिससे दुकान खोलने की छूट दी जाए। परेशान व्यापारी बार-बार अफसरों से संपर्क साधते रहे, मगर वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हालांकि कुछ इलाके में दुकानें सामान्य रुप से खुली रहीं। छूट के चलते सड़कों पर चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुए लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार ने प्रतिबंधों के साथ दुकान खोलने की छूट दी है। इसके आधार पर जिला प्रशासन ने देर शाम आदेश जारी कर सब्जी, किराना, राशन, पशु चारा, इलेक्ट्रिक सामान आदि की दुकानों को सुबह 10 से 5 बजे तक खोलने के निर्देश दिए। पहले यह दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक चलती थीं। यह भी कहा कि शहरी क्षेत्र में ऐसी दुकानें खोली जा सकती हैं जो एकल हों या कॉलोनी ओर मोहल्ले में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में दुकान खोलने की छूट दी गई थी। नए आदेश के तहत सुबह 10 बजे से किराना, सब्जी व अन्य वस्तुएं की दुकानें खुली तो कुछ देर बाद ही पुलिस यह कहते हुए दुकानें बंद कराने लगी कि 11 बज गए हैं। दुकानदारों ने इस पर आपत्ति जताई, मगर एक न सुनी गई। शहर के चहारसू, कसेरी बाजार, ओलंदगंज, नखास, सरायपोख्ता, रुहट्टा सहित कई इलाकों में इसके चलते जरुरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें नहीं खुल सकीं। उधर, कलेक्ट्रेट व सिविल लाइंस क्षेत्र में छूट श्रेणी में शामिल दुकानें 10 से 5 बजे तक खुली रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी छूट का कोई विशेष असर नहीं दिखा। ज्यादातर दुकानें बंद ही रहीं।
विज्ञापन

नियमों का पालन करते हुए करें व्यापार
जौनपुर। दुकान खोलने को लेकर बने ऊहापोह को दूर करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र से वार्ता की। वार्ता के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि सैलून, स्पा सेंटर, शॉपिंग मॉल को छोड़कर अन्य दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। व्यापारी साफ सफाई और सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें। दुकानों के सामने गोला बनाएं और कम से कम ग्राहक को अपने पास बुला कर सामान दें। दुकानों पर भीड़ कतई न लगने दें, ताकि हम प्रशासन का सहयोग कर सकें और अपना व्यापार भी ठीक तरीके से चला सकें।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed