{"_id":"68542980a221e7bfee09b2cd","slug":"tractor-terror-three-people-including-two-teenagers-crushed-taken-to-hospital-in-injured-condition-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रैक्टर का आंतक, दो किशोर समेत तीन को कुचला, घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रैक्टर का आंतक, दो किशोर समेत तीन को कुचला, घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया
Thu, 19 Jun 2025 08:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:52 PM IST
सार
ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चौकियां धाम से वापस आ रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार खलसहा गांव निवासी संदीप बुधवार की रात 7:30 बजे चौकियां धाम की तरफ किसी काम से आया था।
विज्ञापन
उसकी बाइक पर दो लोग और बैठे थे। बाइक सवार संदीप जैसे ही घर लौटने के लिए निकला तो जौनपुर-आरा मार्ग पर सलोनी महिमापुर गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे संदीप(26), सूरज (15) व शुभम (13) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन