फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor rally taken out in honor of farmers

किसानों के सम्मान में निकाली ट्रैक्टर रैली

Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally taken out in honor of farmers
फतेहगंज बाजार में से ट्रेक्क्र रैली निकालते भाजपा किसान मोर्चा के लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के हनुमान तारा मैदान से सिकरारा तक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह ने ट्रैक्टर पूजन कर रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। वह सदैव किसानों के लिए कल्याण कारी योजनों का क्रियान्वयन करती आई है। हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया है। यह ट्रैक्टर रैली किसानों के सम्मान में निकाली गई है। जौनपुर से शुरू होकर रैली तीस नवंबर तक प्रदेश के हर जिले में निकली जाएगी। ट्रैक्टर किसानों का मान है और किसान देश की शान हैं। जौनपुर जनपद से आरंभ हुई यह रैली प्रदेश को एक नई दिशा दिखाएगी। भाजपा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में भरपूर बिजली व किसानों को उनके फसलों का बेहतर समर्थन मूल्य दिया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा ने विशेष कार्य क्रम संचालित किया है। किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के रूप में सरकार ने जो सहयोग किया है, वह किसानों की आर्थिक समस्याओं को दूर कर अनावश्यक कर्ज की मजबूरी को समाप्त करेगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक भूपाल सिंह भोले ने अभ्यागतों का स्वागत किया। संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, आकाश मिश्र ,घनश्याम यादव, अजय मिश्र,लक्ष्मी कांत मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, विनोद सिंह, उमेश सिंह, दुर्गेश मिश्रा तथा किसान आद्या प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed